जल जीवन हरियाली मिशन पर संस्थान में इंट्रोडक्टरी सेमिनार का आयोजन

 जल जीवन हरियाली का इंट्रोडक्टरी कार्यक्रम 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- मुख्य सचिव, बिहार सरकार तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार के आदेशानुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को संस्थान में “Introductory Seminar on Jal Jeevan Hariyali Mission Programme Initiative” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

सेमिनार का आयोजन संस्थान की व्याख्याता (असैनिक अभियंत्रण) प्रियंका कुमारी द्वारा किया गया, जिसमें संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा सतत विकास के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है। सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया।

Post a Comment

और नया पुराने