जदयू नेता के घर चोरी, सोने का कंगन व मोबाइल ले उड़े चोर

जदयू नेता के घर चोरी सिंहेश्वर थाना क्षेत्र की घटना 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला वार्ड नंबर 8 में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने जदयू नेता दीपक यादव के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में सो रही उनकी 75 वर्षीय मां श्यामा देवी के हाथ से सोने का कंगन उतार लिया, जबकि उनके पुत्र शिवराज का मोटो जी–45 मोबाइल फोन एवं एयरफोन भी चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी देते हुए जदयू नेता दीपक यादव ने बताया कि जिस कमरे में उनकी मां सोई हुई थीं, वहां उजला दाना-दाना जैसा कोई नशीला पदार्थ छिड़का हुआ प्रतीत हुआ, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया हो सकता है।

उन्होंने शंका व्यक्त करते हुए बताया कि संभव है रात के समय उनकी मां पेशाब के लिए उठी हों और उस दौरान घर का दरवाजा खुला रह गया हो, जिसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया हो।

दीपक यादव ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा घर से दो बोरा गेहूं चोरी कर लिया गया था, जिससे इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم