मिडिया इलेवन मधेपुरा ने पब्लिक इलेवन श्रीपुर को हराया
कोशी तक/ मधेपुरा:- मधेपुरा सदर प्रखंड के सुखासन खेल मैदान पर बुधवार को मीडिया इलेवन और पब्लिक इलेवन के बीच एक रोमांचक फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पब्लिक इलेवन की टीम 13.5 ओवर में 149 रन पर ऑल आउट हो गई।
पब्लिक इलेवन की ओर से अंशुमान ने 32 रन, देवेश ने 27 रन और दीपक ने 22 रनों की उपयोगी पारी खेली। वहीं मीडिया इलेवन की ओर से आईसी भगत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम ने 14.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। मीडिया इलेवन की जीत में आईसी भगत की अहम भूमिका रही। उन्होंने 47 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ गेंदबाजी में 3 विकेट लिए और विकेटकीपिंग करते हुए 2 शानदार कैच भी पकड़े। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैन आफ द मैच का इनाम लेते आई सी भगत
पब्लिक इलेवन टीम में किशोर, अमर, पंकज सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे। मैच के मुख्य अतिथि मुखिया प्रवीन स्नेही रहे। समाजसेवी बीरेंद्र नारायण सिंह ने दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।
मैच का आंखों देखा हाल कमेंटेटर प्रशांत और नचिकेता ने सुनाया। मीडिया इलेवन की टीम में कप्तान मुकेश झा के साथ सुशांत, प्रशांत, मनीष, अमित अंशु, माजिद, अफजल, सबिता नंदन सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।
फैंसी क्रिकेट मैच के आयोजन में जितेंद्र सिंह, अमन, आलोक, अमित, अजित और सज्जाद का अहम योगदान रहा।
إرسال تعليق