मृतक खुशबू कुमारी का फाइल फोटो
शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने से रोकते छात्र
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बीपी मंडल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, सिंहेश्वर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुशबू मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली थी।
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर जुट गए। सूचना पर सिंहेश्वर थाना की पुलिस, डीएसपी प्रवेंद्र भारती और एसडीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस आत्महत्या सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि खुशबू को सबसे पहले देखने वाली उसकी सहेली संध्या कुमारी यह दृश्य देखकर बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन भी स्तब्ध है और पूरे परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है। वही छात्रों ने पुलिस को मृतक के अभिभावक के आने तक शव के एंबुलेंस को कालेज परिसर में ही रोक दिया है।
एक टिप्पणी भेजें