लेट नवल किशोर सिंह मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कटिहार ने बेगूसराय को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

 मैच का उद्घाटन करती समाजसेवी कोमल कुमारी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- लेट नवल किशोर सिंह मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में कटिहार की टीम ने बेगूसराय को 8 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

इस मुकाबले का उद्घाटन नया सवेरा फाउंडेशन की अध्यक्षा सह  समाजसेवी कोमल कुमारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक सोनू सिंह एवं रोशन सिंह मौजूद रहे।

टॉस जीतकर बेगूसराय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन कटिहार के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने पूरी टीम 16.5 ओवर में मात्र 71 रन पर सिमट गई। बेगूसराय की ओर से पल्लव कुमार ने सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कटिहार की ओर से आदित्य राज ने नाबाद 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

मैच के दौरान मैदान पर रोहित सिंह एवं महबूब हसन की उपस्थिति रही, जबकि मनीष ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। पूरे मुकाबले की रोमांचक कमेंट्री प्रदुम्न पार्थसारथी द्वारा की गई, जिससे दर्शकों का उत्साह पूरे मैच के दौरान बना रहा।

Post a Comment

और नया पुराने