बाबा मंदिर में श्रद्धालु के पर्स पर हाथ मारते पाकेटमार धराया
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर स्थान महादेव मंदिर में पूजा के दौरान जेबकट की घटना सामने आई है। इस मामले में श्रद्धालुओं की सतर्कता से एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन कुमार यादव (उम्र लगभग 44 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद यादव, निवासी परसागढ़ी वार्ड नंबर 03, थाना जदिया, जिला सुपौल दिनांक 01 फरवरी 2026 को सिंहेश्वर स्थान महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे। पूजा के दौरान लगभग 10:30 बजे उन्हें अपनी जेब से पर्स गायब होने का आभास हुआ।
जब उन्होंने पलटकर देखा तो एक युवक भागता हुआ नजर आया। शोर मचाने पर मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए उक्त युवक को पकड़ लिया और मंदिर समिति को इसकी सूचना दी। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम राजेश यादव, पिता स्वर्गीय जसिन्द्र यादव, निवासी रौता वार्ड नंबर–13, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा बताया।
तलाशी के दौरान युवक की जेब से रतन कुमार यादव का पर्स बरामद किया गया, जिसमें 670 रुपये नकद मौजूद थे। पर्स की पहचान पीड़ित द्वारा की गई। इसके बाद मंदिर समिति द्वारा सिंहेश्वर थाना को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सिंहेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को चोरी के पर्स एवं नकद राशि के साथ जब्त कर थाना ले गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें