सिंहेश्वर थाना क्षेत्र का मामला
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- थाना क्षेत्र के बुढ़ाने वार्ड नंबर 14 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां महिला की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसकी विवाहित पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के साथ-साथ घर में रखे नकद रुपये और कीमती जेवरात की भी चोरी कर ली।
पीड़िता मालती देवी (43 वर्ष) ने बताया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी की शादी करीब चार माह पूर्व हिमांशु कुमार (निवासी ताजपुर लाईन, समस्तीपुर) के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दामाद के बाहर कमाने चले जाने के कारण लक्ष्मी कुमारी अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार 25 जनवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे मालती देवी मवेशियों के लिए चारा काटने खेत गई थीं। इसी दौरान अवतार महतो (निवासी चंदौर टोला, थाना सौर बाजार, जिला सहरसा) और चंदन चौहान (निवासी बुढ़ाने वार्ड नंबर 15, थाना सिंहेश्वर) उनके घर पहुंचे। दोनों ने पूजा-पाठ और झाड़-फूंक कराने का बहाना बनाकर नमी कुमारी को बहला-फुसलाया।
आरोप है कि आरोपियों ने घर में रखी लोहे की पेटी का ताला तोड़कर 60 हजार नकद, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की सोने की बाली, चांदी का हार और चांदी की पायल (करीब 20 तोला) चोरी कर ली। इसके बाद दोनों युवक लक्ष्मी कुमारी को टेंपो पर बैठाकर फरार हो गए।
إرسال تعليق