जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय में साईबर जागरूकता अभियान का आयोजन

 जेएनकेटी में साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाअभियान में शामिल जेएनकेटी के चिकित्सक और कर्मी 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, मधेपुरा साईबर थाना के निर्देश के आलोक में मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मधेपुरा में साईबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेएनकेटी के परीक्षा हॉल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन ठगी, साईबर अपराध एवं डिजिटल फ्रॉड से संबंधित खतरों के प्रति जागरूक करना तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देना था। साईबर थाना की टीम द्वारा साईबर अपराध के विभिन्न तरीकों, जैसे फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया गया तथा अपने अधीनस्थ सभी पदाधिकारी, चिकित्सक, स्टाफ नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ एवं कार्यालय कर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित कराई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मियों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया न देने तथा साईबर अपराध की स्थिति में तत्काल साईबर थाना अथवा हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।जागरूकता अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने रुचि के साथ भाग लिया और साईबर सुरक्षा को लेकर अपने अपने प्रश्न भी रखे। कार्यक्रम सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा। मौके पर जेएनकेटी के अधीक्षक डा. प्रो. नगीना चौधरी, उपाधीक्षक डा. अंजनी कुमार और डा. प्रिय रंजन भास्कर, डा. जयप्रकाश भारती, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. काशिफ शाहनवाज, डा. विनोद कुमार, डा. प्रेम जीत कुमार मधुकर, डा. पूनम कुमारी, लिपिक मनि कान्त आजाद, कार्यपालक सहायक सुनील कुमार, उदय कुमार सिंह, शंकर कुमार, आनंद कुमार, प्रकाश कुमार, रंजीत कुमार डॉन, आर्यन कुमार, मुकेश कुमार, निशा कुमारी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, मधु कुमारी, परिचरी, उमेश कुमार, विजय कुमार झा, सावन कुमार, मो. हसनैन अली सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم