अनुग्रह राशि का लाभुको को भुगतान करते सीओ
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर अंचल अंतर्गत विगत छह माह के दौरान डूबने से हुई मौत के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल प्रशासन द्वारा कुल 28 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया। यह राशि आपदा प्रबंधन मद के तहत प्रति मृतक परिवार 4 लाख रुपये की दर से दी गई है।
अंचल अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि डूबने से हुई मौत के मामलों में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों को संकलित कर विधिवत अभिलेख तैयार किए गए थे। इसके बाद सभी मामलों को स्वीकृति हेतु जिला पदाधिकारी के पास भेजा गया था।
जिला पदाधिकारी से स्वीकृति प्राप्त होते ही संबंधित सभी आश्रित परिवारों को अंचल कार्यालय में बुलाकर मुआवजा राशि का एडवाइस निर्गत कर भुगतान किया गया।
अंचल अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को शीघ्र राहत मिले, ताकि कठिन समय में उन्हें आर्थिक सहयोग मिल सके। मुआवजा मिलने के बाद आश्रित परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
إرسال تعليق