4 लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को मजदूरों की आम हड़ताल, कला भवन में हुई संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक

4 लेबर कोड के खिलाफ बैठक करते संयुक्त ट्रेड यूनियन 



कोशी तक/मधेपुरा:- संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक कला भवन, मधेपुरा में कॉमरेड रामचंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से ऐक्टू और सीटू से जुड़े साथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिनेश यादव, मोहम्मद जियाउल हक, नरेंद्र कुमार, सदानंद राम, अनिलाल यादव, गोविंद शर्मा एवं बुद्धदेव शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड रामचंद्र दास ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी मजदूर आम हड़ताल आयोजित की जाएगी। इस दिन मजदूर कार्य से विरत रहेंगे।

उन्होंने बताया कि हड़ताल के तहत दोपहर 12 बजे कला भवन, मधेपुरा से मजदूरों का संयुक्त प्रदर्शन निकाला जाएगा, जिसमें जिले की सभी ट्रेड यूनियनें शामिल होंगी। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारी पर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم