मैच का उद्घाटन करते आरआर ग्रीनफील्ड के डायरेक्टर राजेश कुमार
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- लेट नवल किशोर सिंह मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में एनसीसी सहरसा और ईएससीसी सिंहेश्वर के बीच रोमांचक मुकाबला 3 फरवरी 2026 को मवेशी हाट मैदान, सिंहेश्वर (मधेपुरा) में खेला गया। मैच का उद्घाटन आरआर ग्रीनफील्ड के डायरेक्टर राजेश कुमार राजू ने फीता काटकर किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एनसीसी सहरसा की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। टीम की ओर से मकबूल खान (38 रन), आशफाक़ खान (31 रन) और एम.डी. असफाक़ (25 रन) ने उपयोगी पारियां खेलीं।
वहीं ईएससीसी सिंहेश्वर की ओर से आयुष कुमार ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि रोहित सिंह और भास्कर दुबे ने 2–2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ईएससीसी सिंहेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23.2 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में मुकेश कुमार एस (34 रन) और कप्तान महबूब हसन (29 रन) का अहम योगदान रहा।
मैच में स्कोरर की भूमिका दीपक एवं मनीष ने निभाई, जबकि कॉमेंट्री अजीत कुमार और प्रदुम्न पार्थसार्थी ने की, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा।
إرسال تعليق