कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- पुसी पुर्णिमा को लेकर कड़कड़ाते ठंड में सुबह 5 बजे से ही सिंहेश्वर नगर पंचायत के रमानी टोला के बगल बह रही कोशी नदी के परवाने तट पर उमड़ी कोशी में स्नान करने वालो की भारी भीड। इस अवसर पर सिंहेश्वर नगर पंचायत के रमानी टोला वार्ड नंबर 7 के बगल से गुजरने वाली परवाने नदी के तट पर पुसी पुर्णिमा को लेकर एक भव्य मेला का आयोजन किया गया है। 3 दिवसीय मेला के लिए शुक्रवार की रात से ही कोशी तट पर भक्ति का माहौल बना हुआ है। वहा बने भव्य मां कोशी, गंगा और यमुना की प्रतिमा में रात से ही पुजा पाठ शुरू हो गया। मेला समिति की ओर से स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शीतलहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गई थी। परवाने नदी के तट पर महिलाओं के लिए अलग से कोशी स्नान करने वाले की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं के घाट को इस बार कपड़े से घेर दिया गया था। मेला में चुरा,दही सब्जी की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।
पुषी पुर्णिमा मेला में उमड़ी कोशी स्नान करने वाले की भीड़
कोशी मैया के मंदिर में पुजा करती श्रद्धालुओं की भीड़
कोशी स्नान कर बाहर निकलते श्रद्धालु
सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
सार्वजनिक पूर्णिमा मेला समिति नगर पंचायत सिंहेश्वर रमानी नगर वार्ड नंबर 7 सिंहेश्वर मधेपुरा मेला समिति सदस्य अध्यक्ष सह सिंहेश्वर नगर पंचायत फैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी ने बताया की रात्री में श्रद्धालुओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष सह सिंहेश्वर पैक्स अध्यक्ष चंदन रमानी, कौशल रमानी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शक्ति, सचिव सनोज कुमार रमानी, सदस्य, राजेश कुमार मुन्ना, विनय रमानी, सचिन रमानी, मुकेश रमानी, मिथिलेश रमानी, मनोज भास्कर, सुरेश रमानी, मनोज रमानी, गणेश रमानी, नीतीश रमानी, सुभाष रमानी, इंद्रजीत रमानी, मुकेश कुमार, प्रकाश कुमार, बिंदेश्वरी राम, फागू रमानी, बीरेंद्र राम, गोपाल राम, फुलचन कुमार, कलानंद रमानी, बाबु साहब एवं सभी रमानी समाज मौजूद थे।


إرسال تعليق