भुमि विवाद में गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने सुपौल जिला से किया गिरफ्तार।

 सिरसिया में गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:-  सिंहेश्वर प्रखंड के कमरगामा पंचायत के सिरसिया वार्ड नंबर 3 में भुमि विवाद में गोली चलाने का आरोपी मंटुन यादव को सिंहेश्वर पुलिस ने सुपौल जिले के पीपरा पुलिस के सहयोग से रामनगर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।  मालुम हो की 27 जुलाई को नरेश मंडल ने सिंहेश्वर थाना में आवेदन देकर बताया था कि आज मेरा जमीन हड़पने के लिए मंटुन यादव हरवे हथियार और 30 लोगों के साथ मेरे जमीन पर पहुंच कर जमीन का पेड़ उखाड़ दिया। और गोली चलाने का आरोप लगाया। उसी मामले ने मंटुन यादव फरार था। जिसे पीपरा थाना के रामनगर से उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की पीपरा पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Post a Comment

أحدث أقدم