नववर्ष पर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।


नववर्ष पर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- गुरुवार को अंग्रेजी नव वर्ष 2026 का आगमन पर शिवालय और नारियल विकास बोर्ड में लोगों की चहल पहल दिखी। वर्ष के पहले दिन की शुरुआत शीतलहर और घने कुहासे के साथ हुई, हालांकि लगभग 11 बजे के बाद से सुरज की मेहरबानी देखने को मिला। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मौसम में हल्की गरमी बढ़ती गई। और लोगों ने नए साल का स्वागत उत्साह व उमंग के साथ किया।

सुबह से ही बाबा मंदिर सिंहेश्वर धाम में और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। देखते ही देखते सिंहेश्वर नाथ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों की उम्मीद से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गर्भ गृह में अरघा लगा दिया। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह खुद श्रद्धालुओं को नियंत्रित करते दिखे। हालांकि कुहासे के कारण सुबह के समय मंदिर आने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी, वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे। यातायात पुलिस भी लगातार वाहनों को नियंत्रित करते दिखे। 

नववर्ष के अवसर पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल रही। युवाओं ने मित्रों के साथ समय बिताया, वहीं बुजुर्गों ने शांत वातावरण में नए साल का स्वागत किया। बजारों में भी रौनक देखी गई, हालांकि ठंड के कारण सुबह के समय दुकानों के खुलने में थोड़ी देरी रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय घना कुहासा रहने के बाद दिन में आसमान साफ रहा और धूप निकलने से ठंड में कुछ राहत मिली। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि कुहासे के दौरान वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। हालांकि डीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम भी मंदिर परिसर आई और चली गई। मंदिर परिसर के नियंत्रण कक्ष में संचालित स्वास्थ्य शिविर 

श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य शिविर 

नववर्ष के अवसर पर मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सीएचसी सिंहेश्वर के चिकित्सा प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार ने नियंत्रण कक्ष में श्रद्धालुओं के फार्मासिस्ट आतिफ रियाज़ी के नेतृत्व में लिए शिविर लगवाया। कुल मिलाकर, कुहासे के बीच नव वर्ष 2026 का पहला दिन शांति, श्रद्धा और सकारात्मक उम्मीदों के साथ मनाया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم