प्रसिद्ध समाजसेवी सह सिंहेश्वर के सेवानिवृत पोस्टमास्टर जनरल भगवान दास टेकरीवाल को दिया श्रद्धांजलि ।

 पीएमजी भगवान दास टेकरीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- प्रखंड क्षेत्र सिंहेश्वर में समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के द्वारा बाबा मंदिर प्रांगण स्थित शिव गंगा तट पर प्रत्येक रविवार को संचालित शिव आराधना सह महाआरती के पूर्व सिंहेश्वर निवासी बिहार के सेवा निवृत्त पोस्ट मास्टर जनरल भगवान दास टेकरीवाल के निधन के बाद आज श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया साथ ही उनकी आत्मा को शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। तापस पंडा समाज सिंहेश्वर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा सिंहेश्वर नाथ को समर्पित महाआरती आत्मा की शान्ती हेतु किया। फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा भगवान प्रसाद टेकरीवाल का निधन 1 जनवरी 2026 को निज आवास दिल्ली में हो गया। निधन के बाद उनके जन्मस्थली सिंहेश्वर में शोक की लहर दौड़ गया। उनके एकलौता पुत्र शिशिर टेकरीवाल ने जानकारी दिया कि उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट दिल्ली में किया गया साथ ही उनका श्राद्ध कर्म भी वहीं आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। बाहर रहते हुए भी सिंहेश्वर के हर समाजिक और धार्मिक कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता था। श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन ने सोमवार को मंदिर प्रांगण में जरुरत मंदों के बीच भोजन का वितरण किया। मौके पर सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, राम जानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर के सचिव सुदेश शर्मा, फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, व्यवस्थापक अनुज सिंह, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, प्रिंस कुमार, सोनू भगत, अरुण साह, सुमित वर्मा, मुकेश कुमार, अंशुमान सिंह, राजा यादव, आनंद कुमार, विष्णु गुप्ता, कन्हैया कुमार, तापस पंडा समाज के दीपक ठाकुर, अरविंद ठाकुर, अभय ठाकुर, मुरारी ठाकुर, अविनाश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم