डाक हासिल करने के बाद बाबा दरबार में संवेदक और सहयोगी
कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- बिहार का प्रसिद्ध सिंहेश्वर महाशिवरात्रि मेला का डाक एक बार फिर पूर्व संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू ने अपने नाम किया। मंगलवार को सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के महाशिवरात्रि मेला के आयोजित डाक प्रक्रिया में उन्होंने सबसे ऊंची बोली लगाकर जितेंद्र कुमार सिंटु मेला संचालन का अधिकार हासिल किया।
जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले शिवरात्रि मेला का डाक मंगलवार को किया गया। इसमें पूर्व संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू सहित 3 संवेदकों ने डाक में भाग लेने के लिए 29 लाख 7 हजार 500 रुपये एनआर के रूप में जमा कर डाक में हिस्सा लिया। उनके अलावा 2 और संवेदक मधेपुरा के सोनू कुमार एवं तमोट परसा मुरलीगंज के संजय कुमार ने डाक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।
डाक की बोली 1 करोड़ 16 लाख 30 हजार रुपये से शुरू हुई। बोली के दौरान करीब 5 राउंड तक उतार-चढ़ाव का दौर चला, जिससे डाक प्रक्रिया रोमांचक बनी रही। अंततः पूर्व संवेदक जितेंद्र कुमार सिंटू ने 1 करोड़ 16 लाख 51 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर एक बार फिर महाशिवरात्रि मेला का डाक अपने नाम कर लिया।
डाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेला समिति एवं प्राशासनिक पदाधिकारियों ने औपचारिकता पूरी की। मेला संचालन को लेकर अब तैयारियां तेज़ किए जाने की संभावना है।
إرسال تعليق