सिंहेश्वर प्रखंड में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

प्रखंड कार्यालय में झंडोत्तोलन करते प्रमुख इस्तियाक आलमनगर पंचायत कार्यालय में झंडोत्तोलन करती अध्यक्षा पुनम देवी झंडोतोलन में भाग लेती प्रोजेक्ट उच्च,माध्यमिक छात्राएं 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र के सभी निजी एवं सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर प्रोजेक्ट मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई, जो प्रखंड द्वारा घोषित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुई।

प्रखंड कार्यालय सिंहेश्वर में सुबह 8:15 बजे प्रमुख मो. इस्तियाक आलम ने झंडोत्तोलन किया। इस वर्ष झंडोत्तोलन स्थल को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में सुबह 8:30 बजे नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी ने झंडोत्तोलन किया।आदर्श थाना में झंडोत्तोलन कर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पशुपालन चिकित्सालय में झंडोतोलन करते पशु चिकित्सक 


आदर्श थाना सिंहेश्वर में नए लुक के साथ 8:45 बजे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। सहकारिता कार्यालय व्यापार मंडल में अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी तथा राजस्व कार्यालय नगर पंचायत सिंहेश्वर में सीओ नवीन कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।राजस्व कचहरी में झंडोत्तोलन करते सीओ नवीन कुमार सिंह सीएचसी सिंहेश्वर में झंडोत्तोलन करते प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार 


सीएचसी सिंहेश्वर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार, सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति कार्यालय में डीडीसी सह सचिव अनिल बसाक ने झंडोत्तोलन किया। मेला ग्राउंड सिनेमा हॉल के पास जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल एवं ललित धर्मशाला में सचिव अशोक भगत ने ध्वजारोहण किया।न्यास कार्यालय में झंडोत्तोलन करते सचिव अनिल बसाक


कमरगामा पंचायत भवन में मुखिया जय कृष्ण शर्मा, बैहरी पंचायत भवन में मुखिया शेखर गुप्ता, सुखासन सरकार भवन में मुखिया किशोर कुमार पप्पू, फुलहरा में विश्व नशा उन्मूलन कल्याण मिशन के संस्थापक संत गंगादास तांती तथा सरस्वती शिशु मंदिर में अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया।आईएलएफएस में झंडो फहराते पीडी विभुति नारायण 

आईएलएफएस सड़क निर्माण कंपनी कार्यालय बुढावे में पीडी विभूति नारायण, जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार, अस्पताल में अधीक्षक डॉ. नगीना चौधरी, बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य अरविंद कुमार अमर, वरिष्ठ नागरिक सेवा संगठन में अध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद भगत, व्याहुत मंदिर प्रांगण में व्याहुत कलवार संघ अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने ध्वजारोहण किया।

इसके अलावा रूपौली पैक्स में अध्यक्ष गजेंद्र यादव, लालपुर सरोपट्टी पैक्स में अध्यक्ष ब्रजभूषण चौधरी, मानपुर पैक्स में अध्यक्ष अरविंद कुमार तथा गौरीपुर पैक्स में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्षा चंदन रमानी ने झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर बीडीओ ज्योति गामी, बीपीआरओ रोहित कुमार, सीडीपीओ चंद्रकला देवी,  डा. रोहित कुमार, डा. ड्रीमा आनंद, डा. भानु प्रताप सिंह, डा. शिव कुमार, उप प्रमुख मुकेश यादव, अर्जुन आलोक, जयकांत कुमार, अंकु सिंह, पुर्व जीप सदस्य दिनेश कुमार यादव, विमल चौधरी, बिष्णु शर्मा, बीपीएम पियुष वर्धन, लेखापाल अमीत कुमार, सीबीसी रूपेश कुमार, ईओ राजकुमार कुशवाहा, पार्षद रंजीत सिंह, निलु देवी, प्रदीप राम, बजरंग कुमार, इंद्रजीत ऋषिदेव,  देवेश कुमार राम, गौरव झा, रिशु कुमार, जदयू नेता दीपक यादव, दानी लाल मंडल, शंभु मंडल, आईएलएफएस के सुमन कुमार सिंह, जयदीप कुमार, विश्वजीत दास, अनुराग शर्मा, मुजिबुर रहमान, पंकज सिंह, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र अग्नीहोत्री, सोमिया रंजन पांडा, एनएच के ईई सत्येंद्र पाठक, लासा टीएल संजीव कुमार वर्मा, सुशील सितारा, प्रभाष कुमार, आदित्य कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।



Post a Comment

أحدث أقدم