“माय भारत–माई वोट” अभियान के तहत सुखासन पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

माय भारत माय वोट के तहत मतदान करने का शपथ लेते 
मुख्य पार्षद पुनम देवी को सम्मानित करते हुस्न जहां 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, मधेपुरा के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर “माय भारत–माई वोट” अभियान के तहत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन पंचायत में युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत खेलकूद प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास से कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ सुखासन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार, सरपंच देवराज बाबू, विद्यालय के प्राचार्य आर.एन. ठाकुर तथा मेरा युवा भारत की उपनिदेशक हुस्न जहां की गरिमामई उपस्थिति रही। सभी अतिथियों को शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रथम वोटर को सम्मानित करते मुख्य पार्षद पुनम देवी 

कार्यक्रम के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 52 नवमतदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूनम देवी ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अवश्य करने की अपील की। वहीं उपनिदेशक हुस्न जहां ने कहा कि मतदान युवाओं के लिए लोकतंत्र का पर्व है और राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका निर्णायक है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत नवोदय विद्यालय से लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा तथा संडे ऑन साइकिल की तर्ज पर साइकिल रैली निकाली गई। रैली के दौरान “माय भारत–माई वोट” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, युवा क्लब अध्यक्ष, स्वयंसेवक, शिक्षकगण सहित 500 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन स्काउट प्रभारी जय नारायण पंडित द्वारा किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم