महाशिवरात्रि मेला 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सिविल सर्जन ने मेला क्षेत्र व मंदिर परिसर का किया सघन निरीक्षण

 मेला कंपस और बाबा मंदिर कंपस का निरीक्षण करते सीएस 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- महाशिवरात्रि मेला 2026 को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को नवपदस्थापित सिविल सर्जन मधेपुरा डा. विजय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहेश्वर के साथ मेला ग्राउंड एवं बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर परिसर का सघन निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी सिंहेश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविंद्र कुमार ने मेला के दौरान प्रस्तावित चिकित्सा व्यवस्था, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की विस्तृत जानकारी दी। इस पर सिविल सर्जन ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि मेला में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही निरीक्षण के दौरान शिविर स्थल पर लकड़ी का ढ़ेर देख कर क्षुब्ध दिखे। 

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने आम जनों से अपील की कि वे मेला के दौरान लगाए जाने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने मेला से पूर्व सभी  आवश्यक दवाओं का उठाव, एनसीडी कार्यक्रम, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं एंबुलेंस की 24×7 व्यवस्था सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य शिविर के सफल संचालन हेतु पर्याप्त स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का भी आश्वासन दिया गया।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविंद्र कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पीयूष वर्धन, रुपेश कुमार, डाटा ऑपरेटर मिथिलेश कुमार, ऋतुराज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم