5 प्रखंड में गुरुवार को साढ़े 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा।

 सिंहेश्वर सब ग्रीड का होगा मेंटेनेंस कार्य 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा जिला के 5 प्रखंडों में गुरूवार को लगभग साढ़े 6 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। इस बाबत सहायक अभियंता विजय कुमार ने बताया की 8 जनवरी को सिंहेश्वर ग्रीड सब स्टेशन में 33 केवी, 220 केवी, 132 केवी के ट्रांसफर का ग्रीड सब मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा। जिसके कारण मधेपुरा जिला के 5 प्रखंड सिंहेश्वर प्रखंड, शंकरपुर प्रखंड, गम्हरिया प्रखंड, घैलाढ़ प्रखंड और मधेपुरा प्रखंड इन सब की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बाधित रहेगी। इसलिए आवश्यक कार्य तय समय से पहले कर लेने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

और नया पुराने