राजकीय पोलीटेक्निक में 3 दिवसीय उमंग प्रतियोगिता आयोजित

उमंग 2026 में अपना जौहर दिखाते खिलाड़ी 


कोशी तक / मधेपुरा:- मधेपुरा के राजकीय पॉलिटेकनिक में "उमंग 2026" के अंतर्गत तीन दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मो. सनावर आलम ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

इस खेल उत्सव में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, वॉलीबॉल, रनिंग, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा डिबेट, निबंध लेखन, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, एक्सटेम्पो, गायन-वादन जैसे साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

कुल 328 छात्र-छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में भाग लिये। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य प्रो. किशलय कुमार केशव, नोडल पदाधिकारी प्रो. मनीष कुमार दास, प्रो. प्रियंका कुमारी, प्रो. मो. आदिल, प्रो. अमित कुमार, प्रो. नवनीत कुमार, प्रो. विकास कुमार, प्रो. संजीत कुमार, प्रो. नितीश कुमार ठाकुर, प्रो. बिन्देश्वर पंडित, प्रो. सुरेन्द्र प्रसाद, प्रो. मो. मुंतजिर आलम, प्रो. यशोदा पंडित, प्रो. स्वाति शिवांगी प्रो. जय चन्द्र कुमार एवं अन्य सभी कर्मचारी और अन्य प्रोफेसरों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Post a Comment

और नया पुराने