उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी 69 विद्यालय ने प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग का लक्ष्य पुरा किया

 

उदाकिशुनगंज प्रखंड के सभी 69 विद्यालय का लक्ष्य पुरा 



कोशी तक/ उदाकिशुनगंज मधेपुरा:- उदाकिशुनगंज प्रखंड के 69 विद्यालयों ने प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस सफलता पर शिक्षक और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि प्रखंड टेक्निकल टीम और प्रधानाध्यापकों के संयुक्त प्रयास से यह लक्ष्य हासिल हुआ है।

प्रखंड टेक्निकल टीम के सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया, बंदना कुमारी, अभिषेक कुमार, और मंजर आलम ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उदाकिशुनगंज प्रखंड के प्रधानाध्यापकों ने भी इस लक्ष्य को पूरा करने में अपना योगदान दिया है।

इस उपलब्धि पर कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बधाई दी है। नरेंद्र नारायण यादव, उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा, निरंजन कुमार मेहता, विधायक, शैलेश कुमार चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुरा, अमृता कुमारी, अनुमंडल पार्षद, और अन्य ने बधाई दी है।

संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि यह उपलब्धि उदाकिशुनगंज प्रखंड के शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।

Post a Comment

أحدث أقدم