शंकरपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का हुआ आयोजन।

 राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उद्घाटन करते 


कोशी तक/ शंकरपुर मधेपुरा:- शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत बेहरारी गांव के क्लस्टर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर आधारित  चयनित किसानों को  प्राकृतिक खेती पर एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पुर्व प्रमुख ई. कौशल कुमार यादव, पतंजलि जिला युवा प्रभारी सह फार्मर मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र कुमार योगी, कृषि विज्ञान केन्द्र मधेपुरा के वैज्ञानिक राहुल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज कुमारी, कृषि समन्वयक, प्रिंस पप्पू, एटीएम विकास कुमार, मृदा विश्लेषण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला मधेपुरा के प्रदीप कुमार, किसान रामानन्द महतो ने संयुक्त रूप से दिपप्रज्वलन कर किया ।

 किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे जानकारी देते हुए उपेन्द्र कुमार योगी ने बताया कि  प्राकृतिक खेती एक गो आधारित खेती है। और यह जीरो बजट का खेती है। इसमें किसी भी प्रकार के रसायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं  किया जाता है। गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन, संजीव मिट्टी आदी से  प्राकृतिक खाद बनाने की विधि  बताते हुए उपेन्द्र योगी ने बताया कि अगर  अपने परिवार को स्वस्थ  रखना  चाहते हो ओर आनेवाले पीढी को रोग से बचाना चाहते हो तो प्राकृतिक खेती को अपनाना बहुत जरूरी है।

वही कृषि वैज्ञानिक राहुल कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती, प्रकृति प्रदत्त संसाधनों पर आधारित खेती है । उन्होंने कहा कि इसमें प्रकृति से मिले पेड़-पौधे के पत्ते, गोबर, गोमूत्र, लहसुन, मिर्च सहित अन्य कार्बनिक पदार्थों को सड़ाकर, विभिन्न प्रकार के जैव कीटनाशक बनाकर प्रयोग किया जाता है। उन्होंने प्राकृतिक किटनाशक घर पर ही तैयार कर किसानों को प्रयोग में लाने के लिए कहा। वही पुर्व प्रमुख ई. कौशल कुमार यादव ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर जोड़ दिया। कार्यक्रम में मौजुद एटीएम विकास कुमार ने भी किसानों को संबोधित किया। साथ ही कृषि सखी को विशेष दिशा निर्देश दी।  प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों में काफी उत्साह देखने को मिला। अन्त में कार्यक्रम को संचालित कर रहे किसान सलाहकार रामकुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर सम्पन्न किया। कार्यक्रम में बेहरारी पंचायत किसान सलाहकार दुखन मंडल, किसान रामानन्द महतो, भीम महतो, महंत महतो, गुणा नंद साह, अमरेन्द्र यादव, दिपनारायण साह, गुरु प्रसाद चौधरी, बालेश्वर यादव सहित सैकड़ों कि संख्या में किसान उपस्थित थे। 

Post a Comment

और नया पुराने