कोशी तक/ मधेपुरा:- खेल विभाग बिहार, राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय कराटे बालक प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों से आए खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा मधेपुरा आम्रपाली कुमारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने जिस मेहनत, लगन और ऊर्जा के साथ राज्य स्तर पर पदक हासिल किया है, उसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का मान बढ़ाएं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
परिणाम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया की अंडर 14 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल की चैंपियन रही। वही दरभंगा प्रमंडल दूसरे स्थान पर रहा और तिरहुत प्रमंडल तीसरी स्थान पर रहा।
अंडर 17 बालक वर्ग में भी पटना प्रमंडल की टीम चैंपियन रहा जबकि दरभंगा प्रमंडल की टीम ने दूसरे स्थान पर रहा। और तिरहुत प्रमंडल की टीम तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर 19 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल की टीम ने चैंपियन रहा। जबकि भागलपुर प्रमंडल की टीम दूसरे स्थान पर रही। तिरहुत प्रमंडल की टीम तीसरे स्थान पाने में कामयाब रही।
कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे है कराटे संघ की सचिव सोनी राज, अध्यक्ष सावंत कुमार रवि। जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवम स्वास्थ्य अनुदेशक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के कार्यालय लिपिक विनय कुमार कार्यपालक सहायक रत्नेश कुमार, कैलाश कुमार कौशल, मनोज कुमार, गौरी शंकर कुमार, रितेश रंजन, प्रियरथ रंजन, दीपक प्रकाश रंजन, अमित कुमार आनंद, अभिमन्यु कुमार, जया भारती,राकेश कुमार,प्रेमलता कुमारी, दीप माला कुमारी,प्रेम कुमार,बालकृष्ण कुमार,अमित आनंद,चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार राणा,आनंद कुमार,राहुल कुमार, बंटी कुमार, दिग्विजय भारती, गुड़िया कुमारी इत्यादि।
बिहरा राज्य खेल प्रधिकरण से 12 तकनीकी पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। जिसमें राम सिंह यादव, राकेश राज, हर्ष कुमार, रवि कुमार राय, मुकेश कुमार मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, हाफिस नवाज, वीरेंद्र कुमार सिंह, ओमपाल कुमार आकाश कुमार, शुभम कुमार शामिल हैं।


إرسال تعليق