लायंस क्लब गम्हरिया के द्वारा तरावे चौक पर डायबिटीज जांच सह परामर्श शिविर का किया गया आयोजन

 निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया 


कोशी तक/गम्हरिया मधेपुरा:- प्रखंड मुख्यालय गम्हरिया के तरावे चौक के प्रांगण में लायंस क्लब के उपाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार और सक्रिय सदस्य पिंटू कुमार के नेतृत्व में लायंस क्लब गम्हरिया के सौजन्य से निशुल्क डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच कर रहे अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार एवं सदस्य पीताम्बर कुमार ने बताया कि इस मौके पर 100 पुरुष व महिलाओं का डायबिटीज जांच किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा, "हम लायंस क्लब गम्हरिया के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।"

मौके पर कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा, "समाज सेवा करना हमारा धर्म है और हम इसे पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा कर बहुत खुशी मिलती हैं "

वहीं लायंस क्लब सक्रिय कार्यकर्ता राजीव कुमार ने कहा, "हम लायंस क्लब गम्हरिया के सदस्यों के साथ मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगे।"

लायंस क्लब गम्हरिया के सचिव ताहिर हुसैन ने डायबिटीज के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने जीवन शैली के प्रति सतर्क रहना चाहिए। "उपाध्यक्ष सुनील कुमार और डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि हम गम्हरिया प्रखंड के लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करें और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करें।"

इस मौके पर मुख्य रूप से लायंस क्लब गम्हरिया के प्रो. सुरेश कुमार, पिंटू कुमार, संतोष राज, ललित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم