फसल मुल्यांकन के लिए धान का क्राप कटिंग करते अधिकारी
धान का कटाई के बाद मुल्यांकन के लिए वजन कराते अधिकारी
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सिंहेश्वर प्रखंड के दुलार पीपराही पंचायत में कृषि वर्ष 2025-26 के अगहनी मौसम में बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत धान फसल कटनी प्रयोग का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सांख्यिकी निदेशालय के निर्देश पर दुलार पीपराही किसान सुभाष कुमार के खेत में धान का क्राप कटिंग किया गया। जिसमें सहायक निदेशक प्रेम कुमार ने 10 गुना 5 वर्ग मीटर खेत को नाप कर फसल की कटिंग करवाया गया। जिसका वजन 26 किलो 150 ग्राम हुआ। इस बाबत उप निदेशक शशिकांत प्रकाश ने बताया की 10*5 वर्ग मीटर में 26 किलो 150 फसल दर्शाता है। फसल प्रति हेक्टेयर 52.3 किवंटल है। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिव नारायण राउत, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी हिमांशु कुमार, बीडीओ ज्योति गामी, बीएओ सुभाष कुमार, मधेपुरा, किसान सलाहकार- शिवशंकर कुमार, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार पाठक, सहित कई सलाहकार और किसान मौजूद थे।
إرسال تعليق