कोशी तक/ मधेपुरा:- बिहार विधान सभा आम चुनाव-2025 के अवसर पर छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र, गोली एवं विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त भूवन भास्कर को गिरफतार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातारण में सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय मधेपुरा के निर्देशन में आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध लागातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार के रात्री में मधेपुरा पुलिस ने थानाक्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 02 में भुवन भाष्कर के घर छापामार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोली एवं विदेशी शराब पकड़ा। छापामारी के दौरान 3 पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 25 गोली एवं एक कार्टून विदेशी शराब 9 लीटर, एक मोबाइल बरामद हुआ। साथ ही भूवन भाष्कर पिता-देवनन्दन यादव आनंद विहार वार्ड नंबर 02 थाना व जिल-मधेपुरा को गिरफतार किया गया। गिरफतार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में इन्होनें अपने अन्य सहयोगियों का नाम बताया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच करते हुए गिरफतार अभियुक्त भूवन भाष्कर को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष मधेपुरा विमलेन्दु कुमार, एसआई लक्ष्मी नारायण महत, सदर थाना सशस्त्र बल, तकनीकी शाखा के लोग शामिल थे।


एक टिप्पणी भेजें