कोशी तक/ मधेपुरा:- बिहार विधान सभा आम चुनाव-2025 के मद्देनजर आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से ध्वनि विस्तारक यंत्र को विधिवत् जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातारण में सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय मधेपुरा के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु एफएसटी टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसी दौरान के रात्री में थानाध्यक्ष सदर मधेपुरा को सूचना प्राप्त हुई कि मधेपुरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हसनपुर बराही स्थित काली मंदिर प्रांगन में कुछ लोगों के द्वारा नाच गाना के साथ-साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय मधेपुरा के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशानुसार थानाध्यक्ष सदर मधेपुरा एवं एफएसटी टीम के द्वारा समय करीब 01:40 बजे रात्रि में ग्राम हसनपुर बराही वार्ड नंबर 3 स्थित काली मंदिर के निकट पहुचा तो पाया कि काली मंदिर परिसर में एक मंच पर नृत्य कार्यक्रम के साथ घ्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा है। जैसे ही पुलिस एवं एफएसटी टीम काली मंदिर प्रांगण में पहुची तो सभी लोगों पुलिस बल को देखकर भागने लगा। परंतु कुछ दर्शक मौजूद थे, मौजूद दर्शकों से कार्यक्रम का आयोजक के बारे में तथा सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत अनुज्ञप्ति की मांग करने पर बताया कि कार्यक्रम को ग्रामीण 01. आनंद उर्फ मुन्ना यादव पिता स्व. ओम प्रकाश यादव 02. मुकेश कुमार पिता-ललित कुमार 03. मनीष कुमार पिता-शंभू यादव 04. राजा कुमार पिता अशोक यादव सभी सा. बराही हसनपुर वार्ड नंबर 3 थाना व जिला-मधेपुरा 05. प्रवीण कुमार पिता-ना मालूम सा. टेरही कमलजरी थाना गम्हरिया जिला मधेपुरा सदगुरू साउण्ड के मालिक के द्वारा बिना अनुमति का आयोजन किया जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस एवं एफएसटी टीम के द्वारा 01 साउण्ड बॉक्स, 01 ध्वनि मिक्सर मशीन को जप्त कर थाना लाया गया। इस संदर्भ में कुल 05 नामित व्यक्तियों के विरूद्ध मधेपुरा थाना कांड संख्या 1047/25 दिनांक-26.10.25 धारा-223/3 (5) बीएनएस एवं 09 बिहार लॉडस्पीकर एक्ट दर्ज किया गया है।छापामारी टीम में थानाध्यक्ष मधेपुरा विमलेन्दु कुमार, एसआई महेश कुमार, सशस्त्र बल एफएसटी की टीम शामिल हैं।
5 नामजद साउंड बाक्स और लाउंडिस्पिकर किया जप्त

एक टिप्पणी भेजें