
करूआ घाट का निरीक्षण करते जिला प्रशासन की टीम
कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- छठ महापर्व के अवसर पर डीएम तरणजोत सिंह एवं एसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की।
जिला सबसे हाट और सुंदर शिवगंग घाट का निरीक्षण करते अधिकारी
निरीक्षण के क्रम में एसडीओ संतोष कुमार, एएसपी प्रवेंद्र भारती, उप समाहर्ता संतोष कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, नगर पंचायत सिंहेश्वर के ईओ राजकुमार, बीडीओ ज्योति गामी, थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, पर्याप्त डस्टबिन, प्रकाश व्यवस्था एवं पूर्ण बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि क्रिटिकल घाटों पर गोताखोरों एवं नावों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए तथा सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित हो। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा एवं कंट्रोल रूम से समन्वय बनाकर स्थिति पर सतत नजर रखने का निर्देश दिया।
डीएम श्री सिंह ने कहा कि छठ पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांति एवं श्रद्धा के साथ मनाएं।
एक टिप्पणी भेजें