डीडीसी ने मेडिकल कालेज में मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

 

जेएनकेटी मेडिकल कालेज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज सिंहेश्वर मधेपुरा के परिसर में डीडीसी अनील बसाक ने जेएनकेटी मेडिकल कालेज के सभी  चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डीडीसी श्री बसाक ने कहा लोकतंत्र का महापर्व के प्रथम चरण में 6 नवंबर मतदान होगा। इस दौरान सभी मतदाताओं का सबसे पहले लक्ष्य बुथ पर जाकर मतदान करना है। उन्होंने सभी जागरूक मतदाता से अपील करते हुए कहा जिले के हर बूथ पर अधिक से अधिक मतदाता अपना मत डाले। उन्होंने कहा मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है। और  देश के विकास मे अहम योगदान का भागीदार बनें। इस दौरान डीडीसी श्री बसाक ने जेएनकेटी मेडिकल कालेज के सभी चिकित्सक, जीएनएम, गार्ड, स्वच्छता कर्मी सहित उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। मौके पर अधीक्षक डा. नगीना चौधरी, युवा भारत की उप निदेशक हुस्न जहां, उपाधीक्षक डा. प्रिय रंजन भारती, उपाधीक्षक डा. अंजनी कुमार, डा. संतोष कुमार, डा. मो. रदुल्लाह, डा. गणेश कुमार, डा. विक्रांत कुमार, डा. अलका भारती सहित सभी जेएनकेटी के कर्मी मौजूद थे। 

Post a Comment

أحدث أقدم