बीएओ ने किसान चौपाल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

 किसान चौपाल में मतदाता को मतदान के लिए जागरूक करते 



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:-  मंगलवार को प्रखण्ड कृषि कार्यालय सिंहेश्वर में ''किसान चौपाल-सह-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन  उप परियोजना निदेशक आत्मा, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र मधेपुरा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मधेपुरा एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सिंहेश्वर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम के अंर्तगत तकनीकी सत्र में रबी मौसम में लगने वाले फसलों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें उन्नत कृषि, नवीन तकनीक एवं फसलों में लगने वाले रोग के उपचार संबंधी चर्चा की गयी। किसान चौपाल में उपस्थित कृषकों एवं प्रसार पदाधिकारियों के बीच उप परियोजना निदेशक आत्मा मधेपुरा द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत कृषक प्रशिक्षण/परिदर्शन एवं किसान पाठशाला/किसान गोष्ठी के संबंध में विस्तारपूर्वक कृषकों को जानकारी दी गयी। साथ ही खेतों में रसायनिक खाद के उपयोग कम करते हुए वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन एवं उपयोग हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया। प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, सिंहेश्वर द्वारा जैविक खेती करने पर प्रकाश डाला गया। मतदाता को जागरूक करने हेतु उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा मधेपुरा द्वारा "मधेपुरा की जनता करे पुकार, इस्तेमाल करें अपना मतदान का अधिकार" का नारा दिया गया। इस वर्ष नये मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पुरी हो गयी है। उनको मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही "मतदान एक जिम्मेवारी, उम्र अठारह की है बारी" का नारा दिया गया। इस कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक रंजीत कुमार, वैज्ञानिक, केवीके डा. आशुतोष कुमार, वैज्ञानिक डा. जितेन्द्र कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी सिंहेश्वर शुभम कुमार एवं सैकड़ों प्रगतिशील कृषक तथा उपस्थित सभी पदाधिकारी/प्रसार कर्मियों द्वारा मतदान करने एवं अन्य मतदाता को शत-प्रतिशत मतदान करवाने की शपथ दिलाई गयी।

Post a Comment

أحدث أقدم