नशा ने ली एक युवक कि जान, परिवार में छाया मातम

बेगा नदी के बसविटटी के पास मिला अचेत युवक 

 

कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज में नशा के आदि एक युवक की नशे के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 बैंगा नदी के पास बांस बिट्टी में मंगलवार की देर शाम एक युवक अचेत अवस्था में पाया गया। इसकी जानकारी मिलते हीं युवक परिजन और करीबी वहा पहुंचे और आनन फानन में युवक को सीएचसी मुरलीगंज पहुंचाया। जहां ड्युटी पर मौजूद चिकित्सक डा. जितेंद्र कुमार जितेश ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उक्त युवक स्वास्थ्य केंद्र आने से पहले हीं दम तौर दिया था। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के भेलाही वार्ड नंबर निवासी शोभा कांत यादव के 21 वर्षिय पुत्र रितुराज कुमार के रूप में हुई है। इस बाबत मृतक के बहनोई विकास कुमार ने बताया कि सोमवार को यह पूर्णिया नशामुक्ति केंद्र से भागकर आया था। पता नहीं यह कैसे हो गया। इधर घटना से पूरा परिवार मर्माहत है। मां पिता सहित परिजन का रो-रोकर कर बुरा हाल है। लोगो की माने तो तरह तरह की बाते बता रहे थे। कहा जा रहा था कि उक्त युवक हर प्रकार के नशा का आदि था। इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया गया। लेकिन परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم