विधानसभा चुनाव को लेकर मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण

चेक पोस्ट का निरीक्षण करते मधेपुरा के कप्तान 



कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के अवसर पर मधेपुरा जिला के बिहारीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मुरलीगंज पूर्णिया सीमावर्ती क्षेत्र पर बने पुलिस चेक पोस्टों का पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के द्वारा बुधवार को दिन के 12:00 बजे औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया। चेक पोस्ट पर प्रति नियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि बेतरतीब रूप से लगाए वाहनों की पूर्ण जांच करें तथा वाहनों की पूर्ण रूप से चेकिंग करने तथा उसे पंजी में निश्चित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया। साथ ही उक्त चेक पोस्टों पर उपलब्ध संसाधनों में पाई गई कमियों को दूर करने तथा आवश्यक संसाधनों की पूर्ति एवं सभी आवश्यक व्यवस्था करने हेतु थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم