कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- सुपौल वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रतिक कुमार ने सहरसा वन प्रमंडल पदाधिकारी के प्रशिक्षण में जाने के बाद सहरसा का प्रभार मिला। जिसके बाद डीएफओ श्री कुमार ने सपरिवार बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुचकर बाबा सिंहेश्वर नाथ का षोडशोपचार पूजन पंडित अमरनाथ ठाकुर उर्फ लाल बाबा, पवन ठाकुर, पंकज ठाकुर, शंकर ठाकुर उर्फ रघु बाबा, सुधीर ठाकुर ने कराया। इस दौरान डीएफओ श्री कुमार ने बाबा सिंहेश्वर नाथ से बिहार के विकास , शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने का संदेश दिया। साथ ही वन विभाग के कर्मियों को पेड़ पौधे की हर कीमत पर रक्षा करने के लिए अपने कर्त्तव्य पालन करने का निर्देश दिया। मौके पर पुर्व मंदिर न्यास समिति के सदस्य सरोज कुमार सिंह, चंद्र मनी भारती, पृष्पा कुमारी, मौजूद थे।

إرسال تعليق