शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आरएसएस ने मुरलीगंज में भव्य पथ संचलन निकाला।

शताब्दी वर्ष पर आरएसएस का निकला पथ संचलन 


कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुरलीगंज क्षेत्र के नगर पंचायत में पद संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन, पुर्ण गणवेश और राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ पथ संचलन में भाग लिया।

पथ संचलन मुरलीगंज के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें  गोल बाजार, हाट बाजार, मिडिल चौक, दुर्गा स्थान चौक , गौशाला चौक, मस्जिद चौक आदि शामिल थे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। स्थानीय बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने पथ संचलन के दौरान पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष आयोजनों की श्रृंखला का एक हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करना है।

इस अवसर पर संघ के प्रांत सेवा प्रमुख राजा राम, सह जिला कार्यवाह ललन जी, संघ प्रचारक जैनेंद्र कुमार उर्फ श्रीराम बाबा सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

पथ संचलन की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुरलीगंज थाने की पुलिस दल बल के साथ पथ संचलन के साथ मौजूद थे। 

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

أحدث أقدم