कोषांग गठन के लिए बैठक करते बीडीओ
कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- शनिवार को प्रखंड सभागार, सिंहेश्वर में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2025 के मद्देनजर प्रखंड स्तरीय विभिन्न कोषांगो के वरीय पदाधिकारी, नोडल, सहायक नोडल तथा संबंधित कोषांगो के सभी कर्मियों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न कोषांग के वरिय और उसके नोडल पदाधिकारी जैसे – कार्मिक कोषांग के वरिय पदाधिकारी बीडीओ ज्योती गामी, नोडल पदाधिकारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार और कृषि समन्वयक अमीत कुमार, आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरिय पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह, नोडल बीसीओ राम बाबू राम और सीआई मुन्ना गोप, ईवीएम प्रबंधन कोषांग के वरिय बीडीओ ज्योती गामी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार और बीएसओ अजीत कुमार, परिवहन कोषांग के वरिय सीओ नवीन कुमार सिंह, नोडल पशुपालन पदाधिकारी डा. संजय राम और सीआई मुन्ना गोप, सीआरपीएफ प्रबंधन कोषांग के वरिय बीडीओ ज्योती गामी, नोडल पीओ मनरेगा सुधांशु शेखर और बीपीएम सिद्धार्थ रमन, मतदाता सूची विखंडन कोषांग के वरिय पीओ सुधांशु शेखर, नोडल बीपीएम सिद्धार्थ रमन और जेई मनरेगा मिथलेश कुमार भारती, मतदाता सूची विखंडीकरण/ सामग्री वितरण कोषांग के वरिय पीओ सुधांशु शेखर नोडल बीपीएम सिद्धार्थ रमन और जेई मनरेगा मिथलेश कुमार भारती, आईटी कोषांग के वरिय सीडीपीओ चंद्र कला कुमारी, नोडल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, एएमएफ कोषांग के वरिय बीपीआरओ रोहित कुमार, नोडल प्रखंड कृषि समन्वयक अमीम कुमार, ब्लॉक कंट्रोल रूम कोषांग के वरिय सीडीपीओ चंद्र कला कुमारी, विधी व्यवस्था प्रबंधन कोषांग के वरिय सीओ नवीन कुमार सिंह नोडल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और थानाध्यक्ष गम्हरिया, स्वीप प्रबंधन कोषांग के वरिय चंद्र कला देवी, नोडल बीपीएम सिद्धार्थ रमन आदि के कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित कर्मियों को निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं टीम भावना के साथ कार्य निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
बैठक में सीओ नवीन कुमार सिंह, , थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, बीपीआरओ रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
إرسال تعليق