चौसा काली मंदिर में काली पुजा को लेकर हुई बैठक।

 काली पुजा और मेला को लेकर बैठक करते स्थानीय लोग


कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- चौसा प्रखंड के काली स्थान मंदिर परिसर में काली पूजा और मेला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और कई मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में लिए गए निर्णय कि काली पूजा के दौरान दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला के दोनों रात नाटक मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंदिर में काली माता की प्रतिमा स्थापित कर 21 अक्टूबर से दो दिनों तक पूजा-अर्चना की जाएगी। पंडाल रोशनी, पेयजल, चंदा वसूली आदि की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में लिए गए निर्णयों से पता चलता है कि काली पूजा और मेला के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। बैठक में उपस्थित लोग पूर्व मुखिया सह अध्यक्ष सूर्यकुमार पटवे, सेवानिवृत्त मैनेजर मंटू पासवान, सेवानिवृत्त एएसआई उत्तम पासवान, प्रोफेसर दिवाकर पासवान, सरवन कुमार पासवान, सचिन पटवे, रामदेव पासवान, मंगल पासवान, मनोज यादव, संतोष पासवान, राजेंद्र पासवान शामिल थे। 

चौसा से नौसाद आलम 



Post a Comment

और नया पुराने