बैंक आफ इंडिया में जीविका की 10 हजार के निकासी की भीड़
कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है, जो मुख्य रूप से केवाईसी अपडेट अभियान और जीविका दीदियों के खातों में सरकारी राशि आने के कारण है। बैंक कर्मचारी ग्राहकों को सुचारु रूप से नगद भुगतान सुनिश्चित कर रहे हैं।
भीड़ के कारण
केवाईसी अपडेट अभियान और जीविका दीदियों के खातों में 10 हजार रुपये की राशि का हस्तांतरण के कारण भीड़ बढ़ी है।
बैंक की व्यवस्था
बैंक कर्मचारी ग्राहकों को नगद भुगतान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन का प्रयास है कि कोई भी ग्राहक बिना भुगतान के वापस न लौटे। शाखा प्रबंधक कुनाल किशोर ने बताया की सभी कर्मी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बिना निकासी के कोई लौट कर नही जाय।
ग्राहकों की प्रतिक्रिया
कुछ खाताधारकों ने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद बैंक कर्मचारी ग्राहकों को नगद भुगतान कर उनकी परेशानी दूर कर रहे हैं।
मुरलीगंज से अंशु भगत
एक टिप्पणी भेजें