चौसा में सर्प दंश से बालक की मौत।

 

सर्प दंश से बालक की मौत 



कोशी तक/ चौसा मधेपुरा:- मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय बालक की सर्पदंश से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बालक दिलदार कलासन वार्ड नंबर 6 का निवासी था और बकरी चराने के दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।

मृतक के परिवार की स्थिति

 मृतक दो भाई और चार बहनों में से दूसरे नंबर पर था। उसके पिता हसमूल और माता मरजीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कार्रवाई

चौसा थाना पुलिस ने परिजनों से लिखित आवेदन लिया है।पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

चौसा से नौसाद आलम 

Post a Comment

और नया पुराने