धनतेरस को लेकर बाजार में उमड़ी भारी भीड़

जाम से निपटने के लिए कशमकश करते पुलिस कर्मी 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा के सिंहेश्वर में धनतेरस की खरीदारी के लिए काफी भीड़ देखी जा रही है। सोने-चांदी के दुकानों और किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ है, लेकिन पुलिस विभाग की सक्रियता से स्थिति नियंत्रित है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और पुलिस बल की मौजूदगी से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है, और अनावश्यक रूप से सड़क के किनारे लगे वाहनों का चलान भी किया जा रहा है।

धनतेरस पर लोगों की है भीड़ 

सिंहेश्वर नगर पंचायत के सभी रोड़ में धनतेरस की खरीदारी का भी दिख रहा है। आभुषणों के दुकान के साथ साथ धन तेरस पर बर्तन, झारू, धनिया, हल्दी खरीदने वाले की भीड़ लग हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुरे बाजार में जगह जगह पुलिस बल तैनात हैं। वही हर हरकत पर नजर रखने के लिए सिंहेश्वर में जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसका कंट्रोल थाना से है। जहा अधिकारी उस पर पैनी  नजर रख रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने