सिंहेश्वर के सबैला में फंदे से लटकी मिली विवाहित की लाश।

 सबैला में फंदे से लटकी मिली विवाहित की लाश 



कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- मधेपुरा के सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला में एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद उसकी मां पिपरा प्रखंड क्षेत्र के देवी पट्टी बाथना निवासी ने दामाद समेत 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां ममता देवी ने बताया कि उनकी पुत्री सीता कुमारी 21 वर्ष की शादी लगभग 6 माह पूर्व सबैला वार्ड नंबर 11 निवासी पवन मुखिया से हुई थी। गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है, और जब वे ससुराल पहुंचीं, तो देखा कि उनकी बेटी का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका हुआ था।

ममता देवी ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या उसके पति पवन मुखिया, ससुर, सास, देवर और भोजाई ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उनकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे और आए दिन झगड़ा करते थे।

इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और मृतका की मां ममता देवी द्वारा दामाद सहित 5 लोगों को पुत्री की हत्या के आरोप में नामजद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

और नया पुराने