जेएनकेटी मेडिकल कालेज में रखा हवालदार का शव
मृतक हवालदार का फाईल फोटो
कोशी तक/ भर्राही मधेपुरा:- मधेपुरा के भर्राही थाना में डायल 112 पर कार्यरत एक हवलदार की शनिवार की शाम ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के साहेबगंज निवासी मो. मुर्शीद अंसारी (50) के रूप में हुई है। वे शनिवार की शाम करीब पांच बजे गश्ती वाहन से निकले ही थे कि गाड़ी में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी पुलिस कर्मियों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गाड़ी से उतरते ही वह लड़खड़ा गए और बेहोश हो गए।
मृतक हवलदार का शव जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखा हुआ है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रिया की जाएगी। साथी कर्मियों ने बताया कि मुर्शीद अंसारी कर्तव्यनिष्ठ और शांत स्वभाव के थे।
एक टिप्पणी भेजें