मारपीट कर दो लाख रुपये लूटे, वार्ड पार्षद व पार्षद पुत्र पर डोम कह कर गाली देने का भी लगाया आरोप।

पीड़ित मैनेजर विक्रम कुमार 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा:- नगर पंचायत कार्यालय के पास बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नगर पंचायत में पिछले तीन वर्षों से सफाई एजेंसी के मैनेजर पद पर कार्यरत विक्रम कुमार ने एक वार्ड पार्षद और एक वार्ड पार्षद के पुत्र पर मारपीट कर दो लाख रुपये लूट लेने महादलित से गाली गलौज का गंभीर आरोप लगाया है।

मुरलीगंज निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम वे नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से बातचीत करने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। वहां पहले से ही तीन वार्ड पार्षद और एक वार्ड पार्षद का पुत्र मौजूद थे। चर्चा समाप्त होने के बाद जब वे कार्यालय से बाहर निकले तो वार्ड नंबर 10 के पार्षद बजरंग कुमार और वार्ड नंबर 2 के पार्षद के पुत्र गौरव कुमार ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि दोनों ने उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कहा कि “तीन साल से काम कर रहे हो, 5 लाख रुपये दो, वरना सिंहेश्वर छोड़कर भाग जाओ।” विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की।

विक्रम कुमार ने बताया कि इसी दौरान जब सफाई कर्मी किशोर मालिक बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन दोनो ने उसे भी साथ जातिसूचक शब्द के साथ गाली गलौज करने लगे। विक्रम कुमार ने बताया कि उनके पास कर्मचारी भुगतान हेतु रखे दो लाख रुपये भी दोनों जबरदस्ती ले लिया और लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पूरी घटना नगर पंचायत परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

पीड़ित ने तत्काल नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी। कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसे वे अपने स्तर से देख रहे हैं।

इस बीच वार्ड नंबर 10 के पार्षद बजरंग कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि घटना के वक्त वे अपने घर पर थे।

पीड़ित मैनेजर ने मामले की लिखित शिकायत थाना में देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है

Post a Comment

أحدث أقدم