कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुरलीगंज में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस टीम और बीएसएफ के जवानों ने आम नागरिकों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान फ्लैग मार्च में शामिल सीओ किसलय कुमार ने कहा कि मतदाता निडर होकर मताधिकार का प्रयोग करें। चाहे शहर हो या फिर गांव, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च मुरलीगंज थाना से निकालकर दुर्गा स्थान, जयरामपुर चौक, गौशाला चौक, मस्जिद चौक, गोल बाजार, हाट बाजार से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सकें।
मुरलीगंज से अंशु भगत

إرسال تعليق