मवेशी व्यापारी पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सिंगियान की घटना, नगदी व जेवर लूटने का भी लगाया आरोप

 

घटना घायल का इलाज कराते सीएचसी मुरलीगंज में 




कोशी तक/ मुरलीगंज मधेपुरा:- मुरलीगंज। थाना क्षेत्र के सिंगियान में एक मवेशी व्यापारी पर मंगलवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने लाखों रुपये और जेवरात लूट लिए। पीड़ित ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर नामजद सहित कई अज्ञात पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित सिंगियान पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी सच्चिदानंद यादव ने बताया कि वह बुधवार की शाम करीब 7 बजे सिंहेश्वर हाट से मवेशी बेचकर रुपये लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम मनहारा चौक से सिंगियान वार्ड नंबर 9 निवासी हरदेव शर्मा, विद्यानंद शर्मा, रामदेव शर्मा, गुरुदेव शर्मा, मिथुन शर्मा, धीरज शर्मा, दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, जयप्रकाश यादव, जयकृष्ण यादव, चंदन यादव साथ ही 5-7 अज्ञात लोग जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनका पीछा करते हुए घर के समीप पहुंच गए और हथियार का भय दिखाकर रुपये और जेवर लूट लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने जेब से 1.60 लाख नकद, उसकी मां के बदन से करीब 1.50 लाख मूल्य के जेवरात और 26 हजार का मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, लोहे की राड और हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में सच्चिदानंद यादव, उनकी पत्नी प्रेमलता देवी और पुत्र प्रशांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार को मुरलीगंज अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सच्चिदानंद और उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दौरान रामदेव शर्मा और हरदेव शर्मा ने हथियार व लोहे की रॉड से वार कर उनके माथे को फोड़ दिया। वहीं धीरज शर्मा ने उनकी पत्नी को बाल पकड़कर पटक दिया और हथियार की कुंडी व लाठी से मारकर हाथ तोड़ दिया। पुत्र प्रशांत कुमार को भी बुरी तरह पीटा गया। हंगामा सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इस बाबत थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुरलीगंज से अंशु भगत 

Post a Comment

और नया पुराने