प्रखंड कृषि पदाधिकारी को गुलदस्ता से सम्मानित करते
पुर्व और नव पदस्थापित बीएओ को सम्मानित करते उर्वरक दुकानदार
कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- शुभम कुमार को सिंहेश्वर का नया प्रखंड कृषि पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी पहली पोस्टिंग में ही किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। यह घोषणा सिंहेश्वर में नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी के लिए पदभार ग्रहण एवं विदाई समारोह में की गई।
कृषि योजनाओं का क्रियान्वयन
कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं और अभियानों को किसानों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
किसानों की समस्या समाधान
किसानों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समय पर निष्पादन किया जाएगा।
समय पर खाद वितरण
क्षेत्र के किसानों को समय से खाद मिल सके, इसका हर संभव प्रयास किया जाएगा।
क्षेत्र भ्रमण एवं समस्या की जानकारी
नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर विभाग की योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उर्वरक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार भगत के द्वारा किया गया। नवनियुक्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी का स्वागत करते हुए पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर कृषि समन्वयक रजनीश सिंह, अमित कुमार, बीटीएम देवकी रानी, एटीएम अमृतेश कुमार, अमरेश कुमार, प्राची आनंद, लेखापाल मो. मुमताज, किसान सलाहकार मनोज कुमार, लालन कुमार, प्रवीण कुमार राम, अश्वनी कुमार पाठक व अन्य कृषि कर्मी एवं उर्वरक विक्रेता सहदेव यादव, ओमप्रकाश चौधरी, रमेश गुप्ता, शंकर अग्रवाल, रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौतम खंडेवाल समेत सभी उर्वरक एवं बीज विक्रेता मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें