पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिवावक और शिक्षक की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

जवाहर नवोदय विद्यालय में अभिवावक शिक्षक परिषद् की बैठक हुई 


कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- जवाहर नवोदय विद्यालय सुखासन, मधेपुरा में अभिभावक-शिक्षक परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्यालय की प्रगति और छात्रों के हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में विद्यालय की उपलब्धि पर चर्चा।

प्राचार्य महोदय ने कहा कि विद्यालय की उपलब्धि अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो सकती है।

नई समिति का गठन 

मधेपुरा के सभी ब्लॉक से एक-एक सदस्य को शामिल करते हुए नई समिति का गठन किया गया और सभी नव निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया।

विधालय के अनुशासन पर चर्चा 

 सभी सदस्य इस बात पर सहमत हुए कि विद्यालय में अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए और जो भी छात्र इसमें शामिल होंगे, विद्यालय उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

विधालय में सुधार पर विचार-विमर्श

बैठक में भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की व्यवस्था, शैक्षणिक प्रगति और निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में विद्यालय के प्रतिनिधि

 अभय कुमार सिंह, हरे राम कुमार, कविता कुमारी, ममता सिंह और सुधीर कुमार सिंह ने अभिभावकों के प्रश्नों का उत्तर दिया।मधेपुरा जिला के विभिन्न ब्लॉक से सौ से अधिक अभिभावक शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता विधालय के प्राचार्य आरएन ठाकुर, संचालन हेमनाथ झा ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन शशिकांत सिंह ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने