अग्निशामक कर्मियों ने जोखिम भत्ता प्रदान करने की मांग की


अग्नि शामक कर्मी की जान हमेशा खतरा में रहता है।



कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- अग्निशामक कर्मियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा है कि अग्निशामक कर्मचारी बिहार राज्य में जन-सुरक्षा हेतु दिन-रात तत्पर रहते हैं। आगजनी की किसी भी घटना पर हम बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाते हैं। और लोगों की जान-माल की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा हमारी ड्यूटी अत्यंत जोखिमपूर्ण होती है। प्रतिदिन हमें गैस सिलेंडर में लगी आग जैसी घटनाओं से जूझना पड़ता है। जहा एक ही स्थान पर 10 से 15 सिलेंडरों तक आग पकड़ लेती है। ऐसी स्थिति में जान का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा बम निरोधक दस्ता को उनके कार्य की जोखिमपूर्ण प्रकृति को देखते हुए 30 प्रतिशत जोखिम भत्ता प्रदान किया जाता है। हमारी ड्यूटी भी उतनी ही नहीं, बल्कि कई बार उससे भी अधिक खतरनाक परिस्थितियों से भरी होती है। इसलिए अग्निशामक कर्मचारियों को भी समान रूप से 30 प्रतिशत जोखिम भत्ता देने की मांग की। जो हमारे मनोबल को ही  नही बढ़ाएगा, बल्कि हमें और अधिक समर्पण एवं साहस के साथ जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित करेगा। इस बाबत मांग करने वाले दमकल कर्मी कुंदन कुमार नवादा, सोनू कुमार गया, मुकेश कुमार बिहटा, निर्भय कुमार यादव सहरसा, सौरव कुमार मधेपुरा, दिलखुश कुमार मधेपुरा, अभिषेक कुमार मधेपुरा शामिल हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने