गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गुंज उठा पुरा सिंहेश्वर।

 विसर्जन के लिए गणपति बप्पा मोरया के नारे के साथ निकली प्रतिमा 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के श्रद्धालु भक्तों का विसर्जन शोभायात्रा निकली तो पुरा  माहौल गमगीन हो उठ। प्रथम पूज्य भगवान गणेश और माता रिद्धि सिद्धि को सिंहेश्वर नगर वासियों ने नम आंखों से विदाई दी। इसी के साथ 10 दिनों से चले आ रहे गणेश महोत्सव का समापन हो गया। गणपति बप्पा की प्रतिमा और माता रिद्धि सिद्धि की प्रतिमा के साथ विसर्जन की शौभायात्रा जब राम जानकी ठाकुरबाड़ी से निकल कर नगर पंचायत भ्रमण करते हुए बैंक रोड होते हुए सुखासन धार की तरफ निकली तो हजारों नम आंखों से अगले बरस फिर आने का आश्वासन लेकर प्रतिमा को विसर्जित करने वाले जुलूस में शामिल होते गए।विसर्जन जुलूस में माता रिद्धी-सिद्धी की प्रतिमा शामिल 

भगवान श्री गणेश के साथ माता रिद्धि सिद्धी

गणपति विसर्जन में गणपति बप्पा मोरया के धुन पर नाचते गाते हुए भक्त गण अबीर और गुलाल से पुरी तरह लथपथ थे। पुरे बाजार में भ्रमण के दौरान युवकों ने कई तरह के करतब दिखाए। वही गणेश जी की विशाल प्रतिमा के कारण जगह-जगह बिजली तारो से बच कर निकलते रहे। हालांकि इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बिजली विभाग के द्वारा लाईन काट दिया गया था।  विसर्जन जुलूस में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ सुखासन घाट पर विसर्जन से पहले पुजा करते श्रद्धालु 

सुरक्षा का था व्यापक इंतजाम।

देर शाम प्रतिमा विसर्जन के निकलने से पहले ही पुलिस प्रशासन के जवान तैनात थे। किसी को भी कोई असुविधा ना हो इसके लिए सभी तत्पर दिख रहे थे। विसर्जन जुलूस में श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिख रही थी। 

मौके पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद प्राण सुखका, व्यापार मंडल सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, राजीव कुमार बबलू, पैक्स अध्यक्ष चन्दन कुमार, आयुष कुमार भगत, गणेश पूजा समिति के संरक्षक सुभाष राम, अध्यक्ष राकेश रमानी, उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार साह, उप कोषाध्यक्ष अमित साह, पुजारी प्रदीप राम, सहायक पुजारी विनोद साह,  महा सचिव प्रधान भारती, सचिव रामाशिश कुमार, व्यवस्थापक कैलाश रमानी, पंडाल प्रभारी अमीत कुमार भगत, सहायक गोपाल कुमार, कार्यालय प्रभारी राजेश पौदार, सहायक ईश्वर कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, प्रसाद वितरण में गुड्डू कुमार, रौनक कुमार, राजु कुमार, गौरव कुमार, अविनाश कुमार, विष्णु कुमार, गौतम कुमार, पंडित शांति नाथ झा, शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने