अपर कार्यपालक निदेशक ने सिंहेश्वर सीएचसी का निरीक्षण किया।

 सीएचसी सिंहेश्वर का मुल्याकंन करते अपर निदेशक नेहा कुमारी 



कोशी तक / सिंहेश्वर मधेपुरा:- अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के नेहा कुमारी ने शनिवार को मधेपुरा जिले के सदर अस्पताल, मधेपुरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहेश्वर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरलीगंज का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को छिटपुट कमी को छोड़कर ठीक पाया गया और मरीजों से वार्ता के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में पुरी  जानकारी ली।सदर अस्पताल का निरीक्षण करते निदेशक नेहा कुमारी 

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

स्वास्थ्य सुविधाएं : स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधाओं की  कमी को दुर करने का निर्देश दिया।

मरीजों की संतुष्टी : मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्था और सुविधाओं के बारे में संतोष व्यक्त की।

अपर कार्यपालक निदेशक की सराहना :  नेहा कुमारी ने मधेपुरा जिले में कार्यरत सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को लगन से कार्यों को संपादन करने की नसीहत दी। साथ ही उनके कार्यों की सराहना भी की।

इस निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और मरीजों की संतुष्टि का मूल्यांकन किया गया। जो स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए महत्वपूर्ण है।

Post a Comment

और नया पुराने